प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट:

बेगूसराय में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए तोड़ फोड़ की। दरअसल परिजनों का आरोप है कि बच्ची को अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार होने पर भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के कुछ देर के बाद ही डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई । घटना लोहिया नगर ओपी के मिलन चौक के पास डॉक्टर प्रभात कुमार के अस्पताल की है । बताया जाता है कि महना गांव निवासी अखिलेश कुमार ने अपनी 1 साल की पुत्री काव्या को सोमवार की शाम इलाज के लिए डॉक्टर प्रभात कुमार के यहां भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान सुई पानी देने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे रेफर कर दिया गया । लेकिन तत्काल उसकी मौत हो गई इसी से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में कुर्सी टेबल, जांच घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।




