अनिल शर्मा

नवादा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरतल्ला चौक के समीप महतो पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोमराम मच गया। मृतक झमन राजवंशी का 28 वर्षीय पुत्र विश्वकर्मा राजवंशी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पोखर के किनारे युवक शौच करने गया था, तभी तालाब में पानी छूने के दौरान पैर फिसल गया जिससे उसकी मौत पोखर में डूबने से हो गयी। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पोखर में गहरा पानी रहने के कारण लोग नहीं बचा नहीं पाए। जब तक लोगों ने गांव में जाकर हल्ला किया, तबतक युवक पानी में लापता हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया और परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो रहा था। अंचलाधिकारी वर्षा रानी ने बताया कि कागजी कार्रवाई करने के बाद आपदा के तहत मृतक के परिजन को चार लाख मुआवजा दिया जाएगा। जबकि बीडीओ नीरज कुमार राय ने बताया की परिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार रूपया दिया जाएगा। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक सात वर्ष की बच्ची तथा बुढ़े माता-पिता को छोड़ गया है।




