रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर
आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुफ्त टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक डॉ मनोज कुमार ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उदय कुमार ने कहा कि मुफ्त टीकाकरण से गरीब लोगों को काफी फायदा होगा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के एच राघवेंद्र ने कहा कि यहां बच्चों का सभी प्रकार का टीकाकरण मुफ्त में होगा सामुदायिक विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत गर्भवती माता एवं बच्चों को सभी प्रकार का टीका दिया जाएगा स्त्री रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ आभा सिन्हा एवं डॉक्टर साधना सिंह ने कहा कि आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुफ्त में प्रसव होता है इस अवसर पर सहायक चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मणि भूषण शर्मा शिशु रोग के चिकित्सक डॉक्टर गौरव कुमार चिकित्सा कर्मी मदन मुरारी कृष्ण माधव नूतन कुमारी खुशबू कुमारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे




