अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, पुलिस प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में एक तरफ जहां पूरा प्रशासन तंत्र लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है, वही जहानाबाद सदर के अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर लेकर सड़क पर उतरे हुए है।जहानाबाद जिला मुख्यालय के राजा बाजार मोहल्ले में सरकारी आहर में पक्का घर बनाकर रह रहे लगभग एक दर्जन लोगों पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर लेकर नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी जैसे ही राजा बाजार मोहल्ला में पहुंचे उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया ।लोग अपने-अपने सड़क पर लगने वाले दुकानों के साथ-साथ अन्य पक्का मकान भी हटाने लगे ।जो लोग नोटिस किए जाने के बाद भी मकान आहर से नहीं हटाया था उन लोगों को बुलडोजर से मकान को हटाया गया ।इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताई की पहले लोगों को नोटिस कर सूचित किया गया था।लोगों के द्वारा जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर लाया गया है ।अतिक्रमण हटाया जा रहा है ।उन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को अगाह। किया है कि वह समय रहते अतिक्रमण हटा लें।

बाइट अंचलाधिकारी जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment