रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर। वतन पर जो फिदा होगा अमर वो नौजवान होगा, आज जिनके चलते हम अपने घरों में सुरक्षित हैं, जिनके चलते अपने आप को महफूज कर पा रहे हैं वह सिर्फ अपने बॉर्डर पर तैनात फौजी हैं । कारगिल में कई फौजी भाइयों ने अपने वतन के लिए, अपने देश के देशवासियों के लिए अपने जान को निछावर कर दिया उनकी याद में आज हम कारगिल विजय दिवस मनाते है।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मजदूर कांग्रेस की ओर से वीर शहीद तिलकामांझी के स्मारक पर कारगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले जांबाज सिपाहियों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई, वीर शहीदों की गाथा का गुणगान करते हुए कारगिल विजय दिवस पर मजदूर कांग्रेस इंटक बिहार के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर उन शहीदों के आगे सिर झुकाता हूं जिन्होंने अंतिम सांस तक भारत के लिए लड़ाई लड़ी ,उनके वीर बलिदान हमें प्रेरणा देती है। आज देश में हम अपने घरों में सुरक्षित हैं तो उनके चलते आज देश को अपने वीर सैनिकों के शहादत पर गर्व है। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश के देखरेख में किया गया। आज तिलकामांझी चौक पर दर्जनों कार्यकर्ता एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक जनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मंटू यादव ,मनीष कुमार डॉक्टर आरिफ आजाद, डॉक्टर विश्वजीत कुमार, मुन्ना कुमार सिन्हा, पंकज चौधरी, सिकंदर चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।




