जहानाबाद से बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने के प्रक्रिया लगातार जारी है इस दौरान बसपा प्रत्याशी के रूप में जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहित जिलाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जहानाबाद में इस बार मेरी लड़ाई किसी से नहीं है ।यहां एक प्रत्याशी ने वर्तमान सांसद एंबुलेंस घोटाला वाला है तो दूसरे पूर्व सांसद महागठबंधन के प्रत्याशी महिला बील को सांसद में फाडने वाले हैं इस बार जनता इन दोनों को दरकिनार करते हुए अपनी आवाज सांसद में बुलंद करने के लिए मुझे अपना समर्थन देगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं कभी भी किसी के पास झुकने का काम नहीं किया हूं जहानाबाद के शिक्षा स्वास्थ्य सड़क आदि के क्षेत्र में कार्य करना मेरी प्राथमिकता है ।इसके अलावे जिले के किसानों के हर खेत तक पानी पहुंचे इसके लिए मैं जिले के सभी इलाके में नहर की व्यवस्था करने का कार्य करूंगा। नामांकन दाखिल करने के बाद बसपा प्रत्याशी डॉक्टर अरुण कुमार जैसे ही जिलाधिकारी के कार्यालय से बाहर निकले भारी संख्या में उपस्थित उनके समर्थकों ने फूल माला से उन्हें लाद दिया। नारा बाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय से समर्थन गांधी मैदान पहुंचे। जहां एक सभा को संबोधित किया गया। गांधी मैदान में आयोजित सभा में भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे इस दौरान अरुण कुमार का स्वागत जेसीबी मशीन से फूल की वर्षा कराकर किया गया।

बाइट अरुण कुमार पूर्व सांसद एवं बसपा प्रत्याशी जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment