:- रवि शंकर अमित!
– मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पूर्व विधायक अनंत सिंह की गाड़ी से एक बच्चे को ठोकर मारने और मौत का आरोप लगाते हुये लोगों ने जमकर बवाल काटा है, इस दौरान अनंत सिंह मुर्दाबाद के जहाँ नारे लगे वहीं मोकामा नगर परिषद के सभापति नीलेश कुमार माधव पर ही लोग आक्रोशित नजर आये और दोनों के खिलाफ सड़क जाम कर नारेबाजी और प्रदर्शन करते नजर आये!
लोगों का आरोप है की अनंत सिंह मोकामा के वार्ड नंबर 25,माढ़ो टोला में क्षेत्र भ्रमण को आये थे, उनके लौटने के दौरान एक 3 वर्षीय बच्चे को ठोकर लग गई और वह खुले नाले में जा गिरा, काफ़ी देर तक ज़ब बच्चा नहीं मिला तो ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, तब नाले से उस बच्चे का शव बरामद हुआ!
जिसके बाद अनंत सिंह और सभापति के विरुद्ध लोगों का आक्रोश फुट पड़ा और जमकर बवाल शुरू हो गया, मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती देखी गई, मोकामा थाना समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और लोगों को समझाने का प्रयास करती देखी गई!
लोगों ने बताया की अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे से बच्चे को टक्कर लगी, और वह नाले में जा गिरा, जिसे मौके पर कोई देख नहीं पाया और बच्चे की नाले में डूबकर मौत हो गई! वहीं इस घटना की सूचना जैसे ही अनंत सिंह को मिली वे घटना स्थल पर पहुँच गये और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया, फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया!

बाइट – परिजन
बाइट – स्थानीय




