कार्बाइन राइफल,पिस्टल व कारतूस समेत एक दर्जन बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक दर्जन अपराधी को गिरफ्तारी के गिरफ्तारी के साथ एक कार्रवाई, तीन पिस्टल भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद

बेगूसराय में दो इलाकों में पुलिस ने छापेमारी कर एक दर्जन अपराधी को एक कार्बाइन, तीन पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों कार्रवाई की जिसमें बलिया अनुमंडल क्षेत्र के बलिया थाना क्षेत्र और साहेबपुर कमाल में किया है । एसपी मनीष ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि बलिया थाना क्षेत्र के लाडला होटल के पीछे बगीचे में 10 की संख्या में अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ जुटे हैं इस सूचना पर बलिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बगीचे में घेराबंदी कर छापेमारी की जहां से 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक कार्बाइन ,एक देशी पिस्तौल, कारतूस , 6 बाइक और 11 मोबाइल जप्त किया गया। इसके साथ ही साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने लूट के मामले में शामिल दो नाबालिग बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसके बाद से दो पिस्तौल कारतूस बरामद किया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि बलिया थाना क्षेत्र में पकड़े गए 10 बदमाश किसी बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए जुटे थे लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिससे बड़ी घटना होने से टल गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी बदमाशों के आपराधिक इतिहास तलाश रही है। बेगूसराय में 13 मई को लोकसभा का चुनाव होना है इस बीच पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो इन दोनों जगह पर बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ जुटे थे लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट- मनीष, एसपी

Join us on:

Leave a Comment