नितीश कुमार के लोगों ने ही उन्हें मानसिक बीमार कर दिया- अरुण सिंह!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद अरुण कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को कुछ लोग उनके इर्द-गिर्द जो रहते हैं उन्हें मानसिक रूप से बीमार कर दिए हैं। यही कारण है कि कुछ दिन पहले उन्होंने विधानसभा एवं विधान मंडल में ऐसी बात कही कि जिसे भाई-बहन एक जगह बैठकर नहीं सुन सकता है। अरुण कुमार जहानाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार के जो उपमुख्यमंत्री बने हुए हैं विजय कुमार सिंहा उन्होंने विधानसभा में यह सवाल उठाया था की जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं दिया जीवन रक्षक दावों का फर्जीवाड़ा किया है एंबुलेंस से पेशेंट को बेचा है ।आज वही उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में सभा करने पहुंचे हैं उनको अपने सवालों का जवाब सांसद से पूछना चाहिए था। अरुण कुमार ने कहा कि मेरी राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया गया लेकिन अरुण कुमार कभी झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं 10 मई को जहानाबाद में बसपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। इसके बाद जहानाबाद के गांधी मैदान में एक सभा को भी संबोधित करूंगा। उन्होंने कहा कि नामांकन सभा में आने के लिए जहानाबाद से लेकर पूरे बिहार के लोगों से पहुंचने का आह्ववान किया गया है

वाइट अरुण कुमार पूर्व सांसद एवं बसपा प्रत्याशी ,जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment