हिना शहाब को खोईछा देकर विजयी भव का दिया आशीर्वाद!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!


सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब ने आज दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया और लोगों से उनका आशीर्वाद और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। दारौंदा प्रखंड के सवान गांव में सभी वर्ग के लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया । इस मौके पर महिलाओं ने जहां उन्हें फूल माला पहनकर स्वागत किया वहीं उन्हें खोईचा देकर अपने दरवाजे से विजयी भव का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर बोलते हुए हिना शहाब ने कहा कि एक बहू और एक बेटी को जिस तरह सम्मान दिया जाता है इस तरह आज मुझे यह जो सम्मान दिया गया है उसके लिए मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। मीडिया से बात करते हुए हिना शहाब ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद एवं स्नेह के कारण मैं यह चुनाव लड़ रही हूं। मेरा एकमात्र मकसद सिवान को और विकसित करना तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी विकास करना है। उन्होंने कहा कि सिवान में बेटियों के लिए एक हॉस्टल बनाना उनकी प्राथमिकता है जिससे ग्रामीण इलाकों से शहर में पढ़ाई करने आने वाली बेटियों को रहने की सुविधा उपलब्ध हो सके और वह निफिक्र होकर अपनी पढ़ाई कर सकें। उन्होंने के की इस देश की मिट्टी से हमे प्रेम है और इसकी सेवा से हमे कोई नही रोक सकता। हिना शहाब के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment