स्कूल गया पांचवी का छात्र लापता, रेलवे ट्रैक पर से बच्चे का शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

स्कूल पढ़ने गए पांचवी क्लास का छात्र स्कूल से हुआ लापता, स्कूल से 5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या का लगाया आरोप, परिजनों ने कहा छात्र के शरीर पर कई जगह मिले जख्म के निशान।

गया के एक बार फिर स्कूल प्रबंधन पर एक छात्र की हत्या का आरोप लगा है,मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है,जहां 12 वर्षीय पांचवी क्लास का छात्र मिहिर कुमार आज अपने घर से स्कूल की बस से सुबह वजीरगंज स्थित इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था जब छुट्टी के समय छात्र घर नहीं पहुंचा इसके बाद परिजन खोजबीन शुरू कर दिया,जब स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो बोला गया कि बच्चा यहां नहीं है इसके बाद सभी के होश उड़ गए, वही काफी खोजबीन करने के बाद पांचवी क्लास का छात्र मिहिर का शव स्कूल से 5 किलोमीटर दूर मनैनी रेलवे ट्रैक के पास छात्र का शव फेका मिला, वही परिजनों का कहना है कि छात्र के शरीर पर कई जख्म के निशान भी मिले हैं परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा ही उसके साथ मारपीट किया और जब वह मर गया तो उसका शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया।

फिलहाल स्कूल के निदेशक पर परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए वजीरगंज थाना में मामला दर्ज कराया वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है, परिजनों ने मांग के आई थी जल्द ही उसकी जांच कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट — अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment