स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाता जागरूकता को लेकर दी प्रस्तुति!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बिहार स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर लखीसराय पहुंची। जहां उन्होंने नगर भवन में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में भाग ली। कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन डीएम रजनीकांत, एसपी पंकज कुमार और मैथिली ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस मौके पर डीएम, एसपी ने लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर को अशोक धाम का प्रतीक चिन्ह और चादर भेंट कर सम्मानित किया। मैथिली ठाकुर को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस मौके पर मैथिली ठाकुर ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक से बढ़कर एक लोकगीत प्रस्तुत की। मैथिली ठाकुर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग कर बेहतर सरकार बनाए। खासकर पहली बार जो मतदाता मतदान करेंगे उनसे भी अपील करते हुए कही की धर्म-जात से उपर उठकर बेहतर देश के निर्माण की परिकल्पना कर अपना मत उन्हें ही दे। मैथिली ठाकुर ने बताया कि फर्स्ट टाइम मतदान करेगी, जिसको लेकर काफी खुशी है।वो अपना मतदान विकास के मुद्दे पर करेगी।
बाइट – मैथिली ठाकुर,स्वीप आइकॉन, बिहार।

Join us on:

Leave a Comment