पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन के सभी 6 विधानसभा के विधायक उपस्थित रहे। सुरेंद्र प्रसाद यादव जैसे ही नामांकन करके जिलाधिकारी के कार्यालय से बाहर निकले उनके समर्थकों के द्वारा गगनभेदी नारा लगाकर एवं फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भी अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि इस बार किसी से टक्कर नहीं है जीत हमारी पक्की है। उन्होंने अपने संबोधन में भी कहा कि जहानाबाद में पहले भी मैं 13 महीने के लिए सांसद रह चुका हूं ।जहानाबाद को मैं बहुत नजदीक से देखा हूं यहां क्या-क्या समस्या है सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जहानाबाद के किसानों के खेत के पटवन के लिए पुनपुन नदी का जो पानी बर्बाद हो रहा है उसे उपयोग में लाया जाएगा इसके लिए व्यापक पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है । इसके अलावा भी अन्य समस्याओं को दूर किया जाएगा
Byte – सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजद प्रत्याशी




