तेज आंधी बारिश में पेड़ गिरने से ई रिक्शा चालक की दबकर हुई मौत, दो जख़्मी!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

तेज आंधी बारिश में पेड़ गिरने से ई रिक्शा चालक की दबकर हुई मौत। सब्जी बेच रही एक महिला और एक पुरुष हुआ जख्मी।परिवार में मचा कोहराम।

खबर सहरसा से निकल कर सामने आ रही है जहाँ आज मंगलवार को देर साम तेज आंधी बारिश ने बरपाया कहर।जहाँ तेज आंधी बारिश में एक विशाल पेड़ गिरने से ई रिक्शा चालक की दबकर मौत हो गयी।तो वहीं सब्जी बेच रही एक महिला और एक पुरुष जख्मी हो गया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सदर थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा मोर के पास की बतायी जा रही है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को भेजा सदर अस्पताल तो वहीं दोनो जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां दोनो जख्मी इलाजरत है।
जानकारी के अनुसार मृतक ई रिक्शा चालक का नाम राजवंत भगत है जिसकी उम्र 42 वर्ष है जो सदर थाना क्षेत्र के रामफल साह टोला वार्ड नं 12 का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं दोनो जख्मी में एक सब्जी बेच रही जख्मी महिला का नाम सफीना खातून जिसकी उम्र 25 वर्ष है और सदर थाना क्षेत्र के सपटीयाही वार्ड नं 6 की रहने वाली है ,दूसरे सब्जी बेचने वाला जख्मी पुरुष का नाम संजय चौधरी है जिसकी उम्र 40 वर्ष है जो सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई सुरज कुमार ने बताया कि मेरा भाई ई रिक्शा लेकर घर जा रहा था उसी दौरान तेज आंधी वारिश में ई रिक्शा पर पेड़ गिर जाने से दबकर उनकी मौत हो गयी।वहीं उन्होंने ये भी बताया कि सब्जी बेच रहे एक महिला और पुरुष के भी पेड़ के नीचे दबने से जख्मी हो गया।
वहीं इस घटना को लेकर अपर थानां अध्य्क्ष प्रभाकर भारती ने कहा अंधी बारिश में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों की जख्मी की सूचना मिली है ।पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

BYTE :- मृतक ई रिक्शा चालक का भाई सूरज कुमार।
BYTE :- जख्मी महिला का परिजन मोहम्मद नसरुद्दीन।
BYTE :- जख्मी पुरुष का परिजन संजय कुमार।

Join us on:

Leave a Comment