13 मई को हाजीपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा, जायजा लेने पहुँचे चिराग!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

वैशाली। 13 मईको हाजीपुर में होने वाले प्रधानमंत्री के जनसभा से पहले सभा स्थल का जायजा लेने एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे सभा स्थल का जायजा लिया। बता दे की 13 मई को प्रधानमंत्री चिराग पासवान के लिए हाजीपुर के कुतुबपुर में जनसभा करेंगे। चिराग पासवान ने बताया कि बिहार में प्रधानमंत्री जी पहले चुनाव प्रचार हमारे कर्मभूमि जमुई से शुरू किए हैं। अब वह हमारे पिता के कर्मभूमि पर आ रहे हैं। जिसकी एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी के संकल्प के साथ हाजीपुर की जनता से आशीर्वाद लेने निकले हैं। प्रधानमंत्री जी का आना मेरे मनोबल को बढाने वाला होगा हाजीपुर की जनता के उत्साह को भी बढ़ाने वाला होगा कार्यक्रम भाव हो सफल हो इसके लिए तैयारी का जायजा लिया जा रहा है। बहुत दिन बाद प्रधानमंत्री हाजीपुर आ रहे हैं। जिससे हाजीपुर की जनता में भी उत्साह है।

Join us on:

Leave a Comment