प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में करंट लगने से एक युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में पेड़ के नीचे बैठे तीन मजदूर को पेड़ से करंट लग गया जिससे एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुवारा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महफूज आलम अपने थो दोस्तों के साथ लरुवारा गांव के पास आम के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इस दौरान 33 हजार बिजली की करंट पेड़ में प्रवाहित होने लगा जिससे तीनों युवक को करंट लग गया। करंट लगने से महफूज आलम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि उसके दोस्त मोहम्मद निमत और बादल महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि तीनों लरुआरा चौक पर डिपो में काम करता है जहां आज सुबह काम के बाद वह पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था तभी आशंका जताई जा रही है की हवा के झोंकों के साथ 33000 का तार पेड़ में टकराया जिससे पेड़ में करंट आ गई और वह करंट तीनों युवकों को भी लग गया जिससे एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हुआ। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे हैं।
बाइट- परिजन




