रिपोर्ट- अजय शर्मा!
असम के कोकराझार लोकसभा सीट से नामांकन रद्द होने के बाद वालामिकी नगर से आजमाएंगे दम..
सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन पर्चा दाखिल…..
_वाल्मीकि नगर लोक सभा सीट से असम के कोकराझार से दो बार निर्दलीय रूप से चुनाव जीत दर्ज करने वाले सांसद नवा कुमार सरनिया इस बार वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है! इस बार अपनी खुद की बनाई पार्टी से वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है! इसके लिए उनकी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है! जिसको लेकर सोमवार को नवा कुमार सरनिया अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे!
वही नवा कुमार ने बताया कि आदिवासियों के हक की लड़ाई के वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र का रुख किया है! क्योंकि यह आदिवासी , दलित महादलित और पिछड़ा अतिपिछड़ा बहुल इलाका है! उन्होंने बताया की कोकराझार से नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया है इसलिए यहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया है! 6 तारीख को नामांकन करूंगा! दरअसल, नवा कुमार सरनिया कोकराझार सीट दो बार सांसद रहे! अबकी बार तीसरी बार मैदान में उतरे हुए थे! लेकिन उनके नॉमिनेशन को रद्द कर दिया गया!
दरअसल, वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं! ऐसे में जनजाति समुदाय के वोटर को एकजुट करने और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोकराझार के सांसद नवा कुमार सरनिया वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट का चयन किया है! ऐसे में उनके आ जाने से वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर कई पार्टियों के वोट में बिखराव दिखेगा! दरअसल इस सीट पर ब्राह्मण के बाद थारू समुदाय के वोटर निर्णायक वोटर हैं! ऐसे में इस सीट पर जनजाति समुदाय के बड़े चेहरा के आने से कोई परियों की मुश्किल है बढ़ सकती हैं!




