मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय बखरी में मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप कार्यक्रम के तहत बखरी अनुमंडल प्रशासन के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम सन्नी कुमार सौरव नेतृत्व कर रहे थे। मैराथन दौड़ में सरकारी कर्मचारियों, पुलिस,पीएचसी अग्निशमन कर्मियों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अनुमंडल चौक से शुरू हुई मैराथन दौड़ कामास्थान,फरकिया बस स्टैंड,महादेव स्थान चौक,सब्जी मंडी,पुरानी थाना चौक,पुरानी दुर्गा स्थान,कर्पूरी चौक,मां चित्र मंदिर रोड होते हुए अंबेडकर चौक करीब तीन किलोमीटर पहुंच कर समाप्त हुई. इस दौरान मतदान के महत्व और मतदाता की भूमिका से संबंधित नारे लगाए जा रहे थे.एसडीएम ने बताया कि आगामी चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी श्रवण रविदास,पीएचसी के फार्माशिष्ट प्रभात कुमार,उमेश कुमार,संतोष कुमार प्रधान,मन्तोष कुमार यादव,कृष्णा मोहन राम,रितिक कुमार,रजनीश कुमार,अखिलेश,पंकज,रूपेश, मनीष,राजा,नितीश,रौनक,शिवहरि,जोया,आकांक्षा,सिन्दूरी,नेहा,मनीषा, गौरी,सुरुची,मन्ना,समोद
आदि ने भाग लिया.

Join us on:

Leave a Comment