काम करने के दौरान विद्युत स्पर्शघात से मजदूर की मौत!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार।

बिजली करेंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम। पुलिस साम में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जुटी जांच में।

एंकर :- सहरसा जिले से खबर निकलकर सामने आ रही है जहाँ आज रविवार को दोपहर में 48 वर्षीय मजदूर की बिजली करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना सहरसा जिले के बनगांव थानां क्षेत्र अंतर्गत बरियाही बाजार की बतायी जा रही है।वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।जहाँ शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मजदूर का नाम रंजीत कुमार गुप्ता है जिसकी उम्र तकरीबन 48 वर्ष है और जिले के बनगांव थानां क्षेत्र के बरियाही बाजार वार्ड नं 12 का रहने वाला बताया जा रहा है।मृतक मजदूर वेल्डिंग करने का काम करता था।घटना के संबंध में वार्ड पार्षद विनय बिहारी ने बताया कि जानकारी के अनुसार ये बिपिन झा के मकान के छत पर काम कर रहा था सरिया का । सरिया खड़ा करने के दौरान 11 हजार के तार में सट गया जिससे वह झुलस गया।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
वहीं बनगांव थानां अध्य्क्ष पिंकी कुमारी की माने तो बिजली करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

BYTE :- वार्ड पार्षद विनय कुमार।

Join us on:

Leave a Comment