पियुष कुमार कैमूर
हमलोग यही सुने थे की गंगा जी पवित्र हैं लेकिन गंगा जी से अधिक पवित्र भाजपा हो गई है,गंगा जी दूसरे नंबर पर हो गईं – मनोज कुमार कांग्रेस प्रत्यासी सासाराम लोकसभा
भाजपा के राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस प्रत्यासी मनोज कुमार ने तंज कसते हुए कहा की मेरा पूरा पूर्वज राम के नाम को अपने आगे लगा लिया,हमारे कण कण में राम बस्ते हैं।
विओ – सासाराम लोकसभा क्षेत्र के मोहनिया विधानसभा में इंडिया गठबंधन की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें सासाराम से कांग्रेस प्रत्यासी मनोज कुमार को इस बार बनाया गया है कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बीजेपी पर तंज कसते हुए मनोज कुमार ने कहा की हम भाजपा में जो लोग चला जाय वो दूध का धोया हो जाएगा,हमलोग तो यही सुने थे की गंगा जी पवित्र हैं लेकिन आज के तारीख में भाजपा सबसे ज्यादा पवित्र हो गए हैं और गंगा जी दूसरा नंबर पर आ गईं हैं।
भाजपा के राष्ट्रवादी के मुद्दे पर सासाराम लोकसभा के प्रत्यासी मनोज राम ने कहा की प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती मैं ही नहीं मेरा पूरा पूर्वज राम के नाम को अपने आगे लगाए हुए हैं हमारे कण कण में और रग रग में राम हैं।सासाराम से जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता होगी की किसानों की समस्या,बेरोजगारी,शिक्षा,महंगाई, स्वास्थ्य होगी क्योंकि पिछले 10 सालों में यहां पर कोई काम नहीं हुआ।
बाइट – मनोज कुमार (कांग्रेस प्रत्याशी सासाराम लोकसभा)




