स्कूलों में लगाए जा रहे समरसेबल में भारी पैमाने पर धांधली का आरोप,जांच की मांग।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

तपती गर्मी में स्कूली बच्चों के प्यास बुझाने के लिए विभाग के द्वारा लगाए जा रहे समरसेबल में भारी पैमाने पर धांधली का आरोप जांच की मांग।

जहानाबाद एवं पटना के सीमा पर स्थित मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों को तपतीगर्मी में प्यास बुझाने के लिए समरसेबुल मोटर बोरिंग कर लगाए जाने का निर्देश शिक्षा विभाग में जारी किया है। शिक्षा विभाग के द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक सभी स्कूलों में समरसेबल मोटर लगाने के लिए बोरिंग करने का कार्य जोर से चल रहा है। समरसेबल लगाने के लिए किये जा रहे बोरिंग में भारी पैमाने पर धांधली ता मामला प्रकाश में आया है ।इसकी शिकायत लोगों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर की है‌। स्कूलों में किये जा रहे बोरिंग का मापदंड का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 300 फीट बोरिंग किया जाना है जो की कहीं-कहीं डेढ़ सौ कही 200 तो कहीं पुराने बोरिंग में ही मोटर डाला जा रहा है। इतना ही नहीं 6 इंच का पाइप बोरिंग में डाला जाना है लेकिन 6 इंच की जगह पर अधिकांश पाइप 4 इंच या 5 इंच डाल दिया जा रहा है सिर्फ ऊपर में दिखावे के लिए 30 -40 फीट 6 इंच पाइप डाला जा रहा है ।ग्रामीणों ने भी इस की शिकायत अधिकारियों से की है। अगर इसकी गहन पूर्वक जांच की गई तो भारी पैमाने पर धांधली उजागर होगी। धनरूआ प्रखंड में लगभग 200 से अधिक स्कूलों में समरसेबल लगाने के लिए बोरिंग करने का कार्य किया जा रहा है ।इस संबंध में शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार से जब बात किया तो उन्होंने बताया कि कई जगहों पर कार्य चल रहा है ।ऐसी स्थिति में सभी जगह पर पहुंच पाना कठिन कार्य है क्योंकि प्रखंड में मैं अकेले कनीय अभियंता हूं ।अगर धांधली की शिकायत मिली है तो मामले की जांच की जाएगी और दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment