पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में इलाज दौरान एक कैदी की मौत हो गई. इस घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का हाल बेहाल था .बताया जाता है कि काको थाना के सुलमानपुर गांव निवासी रंजीत दास कई सालों से अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जहानाबाद मंडल कारा में बंद थे और उसकी तबीयत कल अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मृतक के परिजन का कहना है कि पत्नी की हत्या के आरोप में रंजीत दास दो वर्षों से जेल में बंद था, लेकिन कई दिनों से उसकी तबीयत खराब थी जिसकी सूचना हम लोगों को नहीं दी गई. अचानक जब मौत हुई तो हम लोगों की सूचना दी गई है. परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दिया गया है. जिला प्रशासन अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. घोसी के विधायक रामबली यादव ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व रंजीत दास की पत्नी आत्महत्या कर ली थी. इस सिलसिले में इसके ससुराल वाले इस पर कांड संख्या 47, 22 दर्ज कराया था.इसी कांड में पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन जेल में जाकर वह बीमार हो गया. जेल प्रशासन द्वारा सही ढंग से उसका इलाज नहीं कराया गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।रामबलि यादव ने पूरे मामले की जिला प्रशासन से जांच करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है. कुछ दिन पूर्व भी एक कैदी की मौत हुई थी लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी. उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।
बाईट परिजन
बाईट रामबली सिंह यादव विधायक घोषी बाईट एनके नंदा चिकित्सक।




