रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बासोपट्टी पूर्वी, वार्ड नम्बर 07 में गुरुवार को एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या दहेज दानवों द्वारा क्रूरता के साथ कर दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है। घटना को लेकर मृतिका के पिता राम लखन दास, गांव हत्थापूर, थाना बासोपट्टी ने संबंधित बासोपट्टी थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसआई मधु कुमार सिंह,कंचन सिंह,पीएसआई प्रिया कुमारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को लेकर जांच परताल किया तो पुलिस को महिला की शव उसके कमर मे बिस्तर पर परा हुआ मिला। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। महिला के परिजन ने बताया है कि करीब छह माह पूर्व बासोपट्टी पूर्वी वार्ड सात का रहनेवाला बुझावन दास के पुत्र राजू कुमार दास के साथ उन्होंने अपनी पुत्री की शादी कराई थी। शादी के बाद दोनों पत्नी पत्नी खुशहाल जीवन ससुराल में जी रहे थें। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी बेटी से दहेज का मांग कर उसे प्रतारित किया जाने लगा। मृत महिला के परिजन ने आगे बताया है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोट व जख्म के कई निशानों को देख कर प्रतीत होता है कि उसकी हत्या बरे ही बेरहमी के साथ मारपीट कर दी गई है। मृतका के परिजन ने मृतिका के पति पर मारपीट कर हत्या का आशंका जताया है। घटनास्थल के बाद घटना स्थल पर आस परोस के लोगो की भीड़ जुट गई। घटना की खबर मिलते ही महिला के मायके से परिजन सहित कई लोग दौड़े आए। मृतिका घर में अपने पति एवं सास के साथ रहती थी । परिजनों ने आगे बताया है कि घटना से पूर्व भी बराबर दहेज को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने को लेकर वे लोग आते रहें थे। कई बार दोनों के बिच सामाजिक समझौता हुई थीं
पूर्व में भी अक्सर पति एवं सास उनकी बेटी के साथ विवाद किया करता था। आक्रोशित परिजन ने पुलिस से मामले को लेकर जांच कर न्याय देने की मांग किया है। मौके प्रश्र पहूंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया जाएगा।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति राजु कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। मृतिका के पति को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया जा रहा है। अनुसंधान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।




