रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
आक्रोशित लोगों द्वारा किया गया एन एच जाम सीओ और पुलिस के प्रयास से हुआ समाप्त
ऐंकर– मधुबनी जिले के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 227 पर गुरुवार को अग्निशमन विभाग के वाहन की चपेट में आने से एक आठ माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई। 28 वर्षीय नजमुल खातून सुबह करीब सात बजे दूध लेने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से लौकही की दिशा में जा रही अग्निशमन विभाग की वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और सरक पर आगजनी करते हुए अपना आक्रोश जताया। आक्रोशित लोगों के द्वारा करीब तीन घंटों तक एन एच को जाम कर दिया गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपित अग्निशमन वाहन चालक को पकड़ लाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना पर पहुंची लौकहा, ललमनियां थाना पुलिस और सीओ के द्वारा काफी मस्क़त व प्रयास के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क को जाम से मुक्ति कराया जा सका।
परिजन के जानकारी के अनुसार चतुर्भुज पिपराही नटवा टोल का मोहम्मद शहजाद की 28 वर्षीय पत्नी नजमुल खातून सुबह करीब सात बजे दूध लेने के लिए दुकान जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से लौकही की दिशा में जा रही अग्निशमन विभाग की वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। घटना के बाद महिला को सड़क पर छोड़ कर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। देखते ही देखते घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और इसी दौरान गांव के ही दो युवक बाइक से उक्त वाहन को पकड़ने के लिए पीछा करने पर अग्निशमन विभाग के वाहन का चालक उसे भी ठोकर मार कर फरार हो गया।
वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा बताया जा रहा हैं कि अज्ञात एटीएम वाहन द्वारा एक महिला की ठोकर लगने से मौत हो गई है। जबकि घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वही घटना के बाद स्थानीय आक्रोशित महिला, पुरुष द्वारा शव को सड़क पर ही रखकर सड़क को जाम कर दिया गया। आक्रोशित लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आगजनी करते हुए अपना आक्रोश जताया और वाहन चालक को पकड़ कर लाने की मांग करते रहे। सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंची लौकहा थाना, ललमनियां थानाध्यक्ष के साथ ही सीओ विजय प्रकाश के द्वारा घंटों आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद भी सरक जाम कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे थें और अपनी मांगो पर अड़े रहे।
वहीं करीब तीन घंटों तक सड़क जाम होने से सरक के दोनों तरफ दूर दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बताया जा रहा हैं कि मृतिका का परिवार काफी गरीब है। पति गांव में रहकर मजदूरी कर दो पुत्री और एक पुत्र का भरण पोषण कर रहा है। मृतिका आठ माह की गर्भवती थी। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। खबर लिखे जाने तक वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज नहीं किया गया है। बहरहाल पुलिस और प्रशासन के द्वारा आक्रोशित लोगों को दोषी वाहन चालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सरकारी उचित मुआवजा देने की बात पर सड़क जाम को समाप्त किया गया है। वहीं घायल बाइक चालक मोहम्मद अताउल और मोहम्मद सुल्तान का इलाज जारी करवाया हैं।
बाइट– परिजन




