अभिमन्यु सिंह

तेघड़ा ( बेगुसराय )आज दिनांक 25 जुलाई 2021 को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार पांडे के आदेश पर ग्राम कचहरी पकठौल तेघरा के प्रांगण में अनुसूचित जनजाति के अधिकार एवं उनके संरक्षण विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करतें हुए ग्राम कचहरी पकठौल के सरपंच चंद्रदेव महतों ने कहा कि आज बड़े ही हर्ष का दिन है, कि ग्राम कचहरी पकठौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायधीश धीरेंद्र कुमार पांडे के निर्देश पर प्राधिकार की टीम जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को उनके अधिकार एवं सरकार के द्वारा उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए यहां आए हैं। इसलिए मैं टीम के सभी सदस्यों का स्वागत करता हूं ।मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पंकज चौरसिया ने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर मैं अनुसूचित जनजाति के अधिकार एवं संरक्षण अधिनियम 2015 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देने के लिए आया हूं। उन्होंने सारी योजनाएं जो सरकार के द्वारा चलाए जा रही हैं के बारे में विस्तृत रूप से बताया।साथ ही साथ पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि यदि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ स्थानीय स्तर पर उन्हें मिलना है।यदि उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता है तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से संपर्क कर वहां से अपने अधिकारों का लाभ ले सकते हैं।मौके पर पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि अनुसूचित जनजाति हमारे देश की धरोहर है ,और इनकी हर संभव मदद करना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के हर सिपाही का कर्तव्य है। इसी के लिए हम सभी आज यहां एकत्रित हुए हैं । मौके पर अधिवक्ता रामशरण दास ने बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकार प्रत्येक रविवार को अलग-अलग विषयों पर अलग-अलग क्षेत्रों में जागरूकता शिविर का आयोजन करती है।जागरूकता शिविर के माध्यम से लोग जागरुक होते हैं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय भी पहुचते हैं। जहां उन्हें निशुल्क लाभ मिलता है।एवं उनकी सभी समस्याओं का समाधान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पी एल बी एवं पैनल अधिवक्ता के द्वारा न्यायधीश से संपर्क स्थापित कर उनके दिशा-निर्देश का पालन करतें हुए कराया जाता है। मौके पर पीएलवी मुरारी कुमार उपसरपंच कंचन कुमारी, पंच अनीता देवी, वीणा देवी ,शोभा देवी लक्ष्मी देवी द्रोपती देवी काजल देवी उपस्थित थें।




