जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला मुख्यालय के एक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस मौके पर जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के जदयू के प्रभारी अरुण कुमार सहित कई जदयू ,भाजपा ,हम रालोमो, लोजपा आर सहित तमाम एनडीए के दल के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।इस मौके पर लोकसभा स्तरीय एनडीए के कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए एनडीए के जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने जोर देते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए विकास कार्यों पर बिहार के मतदाता मतदान करेंगे ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत को एक विकसित राज्य बनाने का कार्य किया गया है इससे भारत आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो विरोधी लोग हैं उन्हें विकास नजर नहीं आता है ‌उन्हें सिर्फ राजनीति नजर आता है क्योंकि घोटाले का ताज उन्हीं लोगों के नाम है। उन्होंने कहा कि मतदान में जो वोट प्रतिशत में कमी आई है इसके लिए एनडीए के कार्यकर्ता एक-एक बूथ का मतदान के दिन मॉनेटरीरिगं करते हुए मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने का काम करेंगे।
वाइट चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी निवर्तमान सांसद, जहानाबाद।

Join us on:

Leave a Comment