रिपोर्ट- अनमोल कुमार
समाज को दर्पण दिखाने वाले श्रमजीवी पत्रकार ही उपेक्षित – श्याम
श्रमिक दिवस पर बिहार प्रेस मेन्स यूनियन की बैठक
पटना। बिहार प्रेस मेन्स यूनियन की बैठक श्रमिक दिवस पर भूतनाथ रोड में आयोजित किया गया। बैठक क़ो संबोधित करते हुए यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष, एस एन श्याम ने कहा कि समाज को दर्पण दिखाने वाले श्रमजीवी पत्रकार आज भी उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि मीडिया मे कार्यरत श्रमजीवी पत्रकार मीडिया हाउस,बड़े बड़े संपादक , प्रबंधन और सरकार द्वारा शोषत है।
यूनियन के उपाध्यक्ष, राजकिशोर सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमले को रोकने के लिए सरकार जल्द पत्रकार, सुरक्षा कानून लागू करे।
इस अवसर पर बरिष्ठ पत्रकार रविशंकर शर्मा, भोला प्रसाद, संजय सिंह, अंकेश कुमार, आदि ने अपने विचार अभिव्यक्त किया।




