रिपोर्ट… धीरज शर्मा, भागलपुर

भागलपुर पोक्सो कोर्ट ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में एक युवक को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है, 12 सितंबर 2020 को सबौर थाना में पीड़िता की मां के द्वारा उनकी 6 वर्षीय बच्ची के साथ किराए के मकान में रहने वाले प्रिंस कुमार के द्वारा रेप किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद 8 फरवरी 2021 को आरोपी पर चार्ज फ्रेम हुआ था, पॉक्सो कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल के तर्ज पर पॉक्सो कोर्ट सह एडीजे-6 आनंद कुमार सिंह की कोर्ट ने वर्चुअल मोड में सजा सुनाई, सरकार की ओर से स्पेशल पी. पी के रूप में भाग लेने वाले शंकर जयकिशन मंडल ने बताया कि प्रिंस को गुरुवार को दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद आज ए डी जे 6 आनंद कुमार सिंह की कोर्ट ने 20 साल सश्रम कारावास की सजा और 10 हजार रुपया अर्थदंड की सजा सुनाई, साथ ही कोर्ट ने डालसा को पीड़िता को 2 लाख रुपैया का मुआवजा भी देने को कहा है, जुर्माने की रकम भी पीड़िता को ही दी जाएगी।




