मुकेश सहनी द्वारा अमित शाह पर दिए गए अभद्र बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

SHARE:

रिपोर्ट :- रवि वर्मा/रोहतास

मुकेश साहनी द्वारा अमित शाह पर दिए गए अभद्र बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया।

कहा उनके पास ना कोई शब्द है और ना ही कोई ट्रेनिंग है जो शब्द मन में आता है वो बोल देते है।

रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड अंतर्गत बाँक स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता के राईस मिल पर एनडीए कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं काराकाट लोकसभा से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा द्वारा एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उपेंद्र कुशवाहा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को जीत दिलाने को लेकर रणनीति बनाई।
उपेंद्र कुशवाहा ने मुकेश साहनी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास ना कोई शब्द है और ना ही ट्रेनिंग है जो शब्द मन में आ जाता है लोग बोल देते हैं लेकिन तथ्यों के आधार पर कोई टिप्पणी की जाए तो वह मुनासिब है। अमित शाह भारत के गृह मंत्री हैं और उनके विरुद्ध ऐसी अभद्र टिप्पणी की जाए तो ये ओछी हरक्कत है। अमित शाह जी ने जो कहा है उनकी बातों कि अगर आलोचना करनी है तो तथ्यों के आधार पर करनी चाहिए। वही गृह विभाग द्वारा मुकेश साहनी के वाई प्लस सुरक्षा हटाने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा बचते दिखे उन्होंने कहा कि इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है जानकारी लेने के बाद जवाब दे पाएंगे।

बाइट :- उपेंद्र कुशवाहा ( एनडीए प्रत्याशी काराकाट लोकसभा)

Join us on:

Leave a Comment