मतदाता जागरूकता को लेकर डीएम ने चलाया विशेष अभियान!

SHARE:

रिपोर्ट- रवि वर्मा

मतदाताओं को जागरूक करने एवं मत प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विशेष अभियान चलाया

रोहतास जिला के नोखा में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मत प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए नोखा के प्रखंड परिषर में सेल्फी प्वाइंट बनाई गई है। जिसमें अधिकारी सेल्फी ले रहे हैं। रोहतास के डीएम नवीन कुमार ने सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर खुद अपनी सेल्फी ली तथा विक्ट्री साइन दिखाया। उसके अलावा भी कई जिला स्तर के अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट पर तस्वीर खिंचवाई। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि यह सेल्फी प्वाइंट मतदाताओं के बीच जागरूकता एवं मत प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बनाई गई है। इस बार मतदान केदो पर तमाम तरह की सुविधा होगी। मतदान केंद्र के नजदीक तक लोग अपने निजी वाहन से आ जा सकेंगे। साथ ही मतदाताओं के लिए बैठने की भी व्यवस्था होगी। वही वेटिंग रूम एवं पेयजल की भी व्यवस्था है एवं मतदान केंद्र पर लोग अपनी सेल्फी एवं तस्वीर भी ले सकेंगे। जिसके लिए अभी से ही सेल्फी प्वाइंट बना दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लोग इसे शेयर करें और मतदान की प्रक्रिया को एक इवेंट की तरह मनाई जाए। साथ ही सपरिवार मतदान करने वाले परिवार को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान डीएम ने मतदाताओं के बीच टी-शर्ट तथा कैप का भी वितरण किया।

बाइट — नवीन कुमार (डीएम) रोहतास।

Join us on:

Leave a Comment