पटेल कॉलेज भभुआ में निकाला गया मतदाता जागरूकता को लेकर संध्या चौपाल व कैंडल मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे

कैमूर। सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभुआ के एनएसएस ऑफिस कमरा संख्या नौ में जिला प्रशासन के स्वीप कार्यक्रम के तहत लोकसभा चुनाव 2024 के मतदाता जागरूकता अभियान में संध्या चौपाल और कैंडल मार्च कार्यक्रम शाम को पांच बजे से आयोजित गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अजीत कुमार राय ने किया। उन्होंने बताया कि यह चौपाल का उद्देश्य आम जनता को मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है, हमलोग सरकार द्वारा अरबों रुपए खर्च और तमाम सुविधा देने के बावजूद भी वोट प्रतिशत में बढ़ावा नहीं दिख रहा है। डॉ संगीता सिंह ने कहा कि चुनाव का दिन छुट्टी मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि अपने मत के प्रयोग के अलावा सभी लोगो को वोट के लिए आगे आने में मदद करे। महाराष्ट्र जैसा राज्य विकसित होते हुए भी सिर्फ 54 प्रतिशत ही वोट पड़े ऐसे में समस्या गंभीर है। हमे जागरूक होने की जरूरत है। चौपाल भारतीय परंपरा की पहचान रही है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसका बहुत महत्व रहा है।
कार्यक्रम के एंबेसडर डॉ अखिलेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है अपने छात्रों के माध्यम से समाज को जागरूक करना अत्यावश्यक है। छात्रों में अजीत भाई पटेल ने कहा कि हमे ईमानदार और कर्तव्य निष्ट लोगो को चुनना चाहिए जो भले ही किसी दल से न जुड़े हों पर वो समाज सेवा करने में सक्षम हो। अनिल कुमार ने लोगो के बीच जाकर जागरूक करने पर बल दिया। सत्यम ने कहा कि वोट देने से ही सही सरकार चुनी जा सकती है और देश समाज का विकास सुनिश्चित हो सकता है। शुभनम सिंघम मेहता ने कहा कि जन जागरूकता अभियान में हर वर्गो की भागीदारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा और डॉ मुकेश कुमार उपस्थित थे। अंत में सभी शिक्षको और छात्रों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला। छात्रों में मिथिलेश, गोल्डन, अभिषेक, पवन, आक्रेश, कौशल, गौरव, कुमार पटेल, अंकित और आदित्य भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें