कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। 224 बोतल शराब के साथ दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस दौरान एक शराब तस्कर बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़ीया मोड़ के पास दुर्गावती पुलिस ने UP चन्दौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शामिल सैयदराजा के किशन सिंह उम्र लगभग 20 वर्ष किशन सिंह तथा दूसरा बेलबनिया गांव निवासी उम्र लगभग 20 वर्ष किशन विश्वकर्मा को 224 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। थाने में दोनों तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों तस्करों का मेडिकल जांच कराया और मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं फरार हुए तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दी।




