खुशी का माहोल मातम में बदला – शादी से पहले भीषण अगलगी, दर्जनों घर जलकर राख!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

: भीषण गर्मी और लु भरी हवा से अगलगी की घटना में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में अगलगी की घटना सामने आती रहती है, वह ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड के बकुची पासवान टोला में दर्जनों घर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, अगलगी की घटना के सूचना के बाद कटरा, गायघाट सहित जिला के दमकल की टीम पहुंची, वही कटरा थाना और कटरा अंचलाधिकारी भी मौके पर पहुंची.

बता दें की इस अगलगी की घटना में लाखो की क्षति आंकी जा रही है क्योंकि दो दिन बाद एक लड़की की शादी थी सजावट के लिए टेंट का सामान भी था वो भी जल गया साथ ही जानवर सहित बाइक भी जलकर खाक हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है.

पीड़िता ने बताया की शादी का घर था और समान बहुत ज्यादा था सब जलकर राख हो गया वही टेंट का भी काफी ज्यादा सामान जलकर राख हो गया. मवेशी भी जल गया, घर में मोटरसाइकल और खाने पीने का सामान रखा था सभी जलकर राख हो गया.

वही कटरा अंचलाधिकारी मधुमति कुमारी ने बताया की घटना में कई घर जलकर राख हो गया है, शॉर्ट सर्किट से आग की घटना सामने आई है, दमकल की कई गाड़ी आग बुझाने में जुटी है, पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा.

बाइट:- कटरा अंचलाधिकारी/मधुमति कुमारी

बाइट:- मुखिया प्रतिनिधि/शंभू कुमार(उजला शर्ट)

बाइट:- ग्रामीण( गंजी में )

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें