रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप एनएच-80 पर ऑटो और कार की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।वहीं तीन लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के वंशीपुर निवासी ऑटो चालक सुरेन्द्र महतो, शेखपुरा जिला निवासी पंचायत रोजगार सेवक पंकज कुमार सिंह के रूप में की गई है। वहीं घायल श्रवण कुमार,संदीप चौरसिया है,जिनका ईलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। फिलहाल मेदनीचौकी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मेदनीचौकी पुलिस कार को जब्त कर लिया है।
बाइट – शैलेन्द्र कुमार, मुखिया, ग्राम पंचायत राजपुर।




