पीएम मोदी के काम का दिख रहा असर, बिहार में NDA की सभी 40 सीटें चकाचक – उपेंद्र कुशवाहा!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर जीत के दावे पर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा था । जिसके बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की 40 की 40 सीटें चकाचक है । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 सालों तक भारत की सेवा की है । काम करके बताया है । सभी वर्ग के लोग प्रधानमंत्री जी की तरफ मुखातिब हैं । वहीं लालू प्रसाद यादव के रोहिणी आचार्य के नॉमिनेशन में जाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी राजनीति परिवार पर ही सिमट गई है। शुरुआती दौर में लोग थोड़ा कंफ्यूज हो रहे थे मगर अब तो लोग भी समझ गए हैं । उनको आज तक परिवार से आगे कुछ दिख ही नहीं है और आज तक नहीं दिख तो आगे भी नहीं दिखेगा । वही लगातार दो फेंजों में वोटिंग परसेंटेज कम होने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस समय बिहार में काफी गर्मी पड़ रही है इसलिए वोटिंग का परसेंटेज कम है हम लोगों से आगरा करेंगे कि वह घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करें जिससे वोटिंग परसेंटेज बढ़ और आपको 5 सालों तक राहत मिले । यदि इस बार आप गर्मी की वजह से पीछे हो जाएगा तो आपको फिर अगले 5 साल राहत नहीं मिलेगी । वही फिल्म अभिनेता पवन सिंह के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ भी नहीं कहा जब पत्रकारों ने पूछा कि वह आपके लिए कितनी बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ रहे हैं तो उन्होंने खामोशी साध ली ।

बाइट :- उपेंद्र ,कुशवाहा , राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरएलएम

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें