दो फेज के चुनाव में हमलोग जीत रहे हैँ, NDA के दावे हवा हवाई – तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी मां और बिहार की पूर्व महिला मुख्यमंत्री , बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव , और पाटलिपुत्र से लोकसभा की उम्मीदवार मिशा भारती अपनी छोटी बहन रोहिणी आचार्य के नॉमिनेशन में भाग लेने के लिए पटना एयरपोर्ट से सारण के लिए रावाना हूंई । रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा तेजस्वी यादव ने कहा की पूरे देश में बड़ा ही अच्छा माहौल है और हमारे पक्ष में माहौल है । बिहार से इस बार हम लोग चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे । जिस तरह से बिहार में दो फेंजों की वोटिंग हुई है , उसमें भी हम लोग जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री ने केवल बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को ठगने का काम किया है। साथ ही बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है ।‌ जिसका बदलाव बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 40 की 40 सीटों पर जीत के दावे पर तेजस्वी यादव ने कहा टंग ऑफ स्लिप हो गया है , वह बोलना चाह रहे थे कि 40 की 40 सीटों पर हम हारने वाले हैं मगर गलती से निकल गया कि हम जितने वाले हैं। जनता मालिक है और जनता ही चुनती है ना कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह होगा। वहीं दूसरी तरफ जीत का दावा करने वाली विपक्ष जीरो पर ही समयता जाएगी उसे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि झूठ बोल और जोर-जोर से झूठ बोल जिसे सच बोलने वाला भी घबरा जाए। वही काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करना चाहते हैं मगर याद रखें काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती ।

बाईट:–तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें