:- ब्यूरो रिपोर्ट!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जताया विश्वास, कहा – खगड़िया की जनता ने मोदी जी को दिया जीत का आशीर्वाद
गरीब-वंचित की सरकार बनानी है तो मोदी जी जरूरी हैं ; सम्राट चौधरी --------- --------- ------------- ------------ ----------
पटना, 24 अप्रैल । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के साथ खगड़िया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा, बिहार बदल रहा है।
श्री चौधरी ने खगड़िया की जागरूक जनता को किसी भी प्रपंच में ना फंसकर एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार श्री राजेश वर्मा जी को विजयी बनाने का आग्रह किया। खगड़िया का एक-एक वोट सीधे मोदी जी के नाम होगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को आगे बढ़ाना है, गरीब-वंचित की सरकार बनानी है तो मोदी जी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के चार करोड़ गरीबों को पक्का मकान दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजना तीन करोड़ और गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की है।
उन्होंने लोगों से विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने के लिए एनडीए के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त पांच किलो अनाज प्रति महीने दिए जा रहे हैं, इन सभी लोगों को पांच लाख रुपये तक का इलाज भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत को श्रेष्ठ बनाने का सपना देखा है। आज एनडीए प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में विकसित भारत का सपने को साकार करने के लिए आगे बढ़ रहा है, इस कारण आपका एक -एक वोट इस सपने को साकार करेगा।




