रिपोर्ट – सुमित कुमार!
-मुंगेर : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण चुनाव को लेकर मंगलवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में कुमारी अनिता ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुंगेर के समक्ष अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद लौट के क्रम में कुमारी अनिता ने कहा कि वह महिला है तथा सबसे पहले महिलाओं की समस्याओं से अवगत हो रही है।उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं को सम्मान दिलाना तथा उनके हक एवं उनकी आवाज को बुलंद करना है। मैं मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की सभी जनता का स्वागत करती हूं। जो लोग नामांकन में मेरे साथ आए हैं तथा आशीर्वाद दिए हैं उनका भी अभिनंदन है तथा जो नामांकन में नहीं आ पाए हैं उनसे आशीर्वाद देने का आग्रह है।
बता दें कि नामांकन से पूर्व अनीता देवी अपने पति अशोक महतो के साथ शहर में नामांकन जुलूस निकाला जिसमें बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता उपस्थित थे। महागठबंधन प्रत्याशी अनीता देवी और उसके पति अशोक माता के द्वारा यह नामांकन जुलूस जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर नौलखा के समीप से निकल गया जिसके बाद सबसे पहले नौलखा दुर्गा मंदिर में पति पत्नी ने आशीर्वाद लिया और उसके बाद वहां से सीधा जमालपुर मुंगेर मुख्य मार्ग होते हुए नामांकन जुलूस निकाला जो की छोटी मिर्जापुर, संदलपुर, कोणार्क मोड, अंबे चौक, दिलावरपुर, पूरबसराय, मुख्य बाजार होते हुए मुख्य किला गेट से प्रवेश किया और कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचित पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के समीप अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने के बाद अनीता देवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और मैं जहां-जहां जनसंपर्क में जा रही हूं सब जगह से मुझे जनता का प्यार मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि हमारी सबसे पहले प्राथमिकता महिलाओं पर रहेगी इसके बाद जो मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लिए विकास कार्य का होगा उसमें भी हमारी आम भूमिका होगी। अनीता देवी के नामांकन जुलूस में महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाईट -अनिता देवी महागठबंधन प्रत्याशी मुंगेर लोकसभा




