रिपोर्ट– प्रशांत कुमार!
बेगुसराय में महिलाओं द्वारा संचालित विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थापना की अद्भुत गाथा, संस्थापक के जीवन के सत्यदर्शन, स्थापना के इतिहास और प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की अलौकिक जीवन कहानी पर बनी फिल्म द लाइट का प्रीमियर आज बेगूसराय के अलका सिनेमा हॉल में किया गया दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में प्रीमियर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन राजयोगिनी बीके मीना दीदी, बीके कंचन दीदी, आलोक अग्रवाल, बंटी गुप्ता, संदीप गुप्ता, अलका सिनेमा के एमडी कमल किशोर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय महाराज, बीके रंजीत कुमार, बीके मौसम, बीके विभा एवं बीके रीता सहित अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर Godlywood Studio द्वारा बने फिल्म के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पूरे विश्व के 140 देश में अपनी सेवाएं दे रहा है। आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग साधना की शिक्षा दी जाती है और लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नौ लाख से भी अधिक भाई बहन इसमें शामिल होकर विश्व परिवर्तन की श्रृंखला में सामने आए हुए हैं। द लाइट का उद्देश्य है मनुष्य में जागृति लाना, आध्यात्म के पद पर आगे बढ़ाना, क्योंकि यह समय विश्व परिवर्तन का समय चल रहा है, इसलिए स्वयं को पहचानें। इस अवसर पर बीके अभिमन्यु अरेराज, बीके अरविंद मुजफ्फरपुर, बीके राजीव, बीके संजय, अनुराग, बीके कृति (जमुई), बीके खुशबू (सिकंदरा), बीके मंजू (महेशखूंट), बीके रिचा (बेलदौर), बीके सरिता (गिद्धौर), बीके विभा (बलिया) एवं बीके विभा (परबत्ता) सहित अन्य उपस्थित थे। इस प्रति लोगों की अभिरुचि को देखते हुए 24 अप्रैल को भी दोपहर 3:00 बजे से अलका सिनेमा हॉल में दिखाया गाया।




