नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर गांव से तीन भाई अपने एक दोस्त के साथ सनातन धर्म को बढ़ावा देने और किसानों की बेहतरी और आपदा से बचाव की मन्नत को लेकर 600 किलोमीटर गंगा जल लेकर पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। 16 अप्रैल को रामनवमी के दिन तारापुर से यह यात्रा शुरू किया गया जो आज बेगूसराय पहुंचा है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि तारापुर गांव निवासी गोलू गौरव अपने भाई कुंदन कुमार, शिवम कुमार और दोस्त मोनू कुमार के साथ कावर और गंगाजल लेकर पैदल पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं । पैदल यात्रा कर रहे युवकों ने कहा कि इससे पहले 51 दिन में पैदल यात्रा कर केदारनाथ धाम गए थे और अब यह तारापुर से पशुपतिनाथ मंदिर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इन भाइयों की अपनी कोई इच्छा या मन्नत नहीं है लेकिन सनातन धर्म को बढ़ावा देने और आपदा से किसानों को हो रही हानी को लेकर को लेकर बाबा पशुपतिनाथ मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए पैदल जा रहे हैं। यह पैदल यात्रा 16 अप्रैल से शुरू हुई है पदयात्रा आज बेगूसराय पहुंची जहां लोगों ने इनका स्वागत किया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि चारों युवक खाली पांव गंगाजल और कावड़ के साथ एनएच 31 पर यात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा कर रहे युवकों ने बताया कि देश में सनातन धर्म को बढ़ावा देने आपदा से बचने किसानों को उन्नत होने की मन्नत लेकर भगवान पशुपतिनाथ जी का पूजा अर्चना करने जा रहे हैं मुझे अपनी कोई मन्नत नहीं है। इससे पहले 51 दिन में केदारनाथ धाम की यात्रा की थी और अब वह पशुपतिनाथ मंदिर का यात्रा कर रहे हैं जहां यह पांव पैदल पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेंगे और सनातन धर्म को बढ़ावा देने का संदेश रास्ते भर देते जा रहे हैं इसके साथ ही किसानों को आपदा की वजह से काफी हानि होती है इसलिए वह भगवान से प्रार्थना करेंगे कि समय पर वारिस हो ताकि किसानों की आयु दोगुनी हो सके।
बाइट- गोलू कुमार, पदयात्री
बाइट- कुंदन कुमार, पदयात्री
बाइट- शिवम कुमार




