रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत खौना पंचायत वीरता गांव के नजदीक सुनसान खेत से एक 45 वर्षीय महिला का शव सूबह लोगों ने देखा। शव पाए जाने की बात देखते ही देखते जंगल की आग के तरह चारों तरफ फैलने लगा। देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन एवं स्थानीय लोगों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की जानकारी संबंधित बासोपट्टी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,एसआई मधु कुमार सिंह,अशरफ अली,पीएसआई प्रिया कुमारी सहित पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परताल में लग गए। पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने मृतिका की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के वीरता गांव की पवित्री देवी, 45 वर्ष, के रूप में किया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया है कि तेज हथियार से पीट पीट कर घटना को अंजाम दिया गया है।शव देखने से स्पष्ट पता चल रहा था कि महिला की मौत जमकर पीटाई से हुई है। महिला के शरीर पर तेज हथियार से कय जगह कटे का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था।जिसे देख कर परिजन द्वारा महिला की हत्या कि जा रही है । मृतिका के तीन पुत्री एवं दो पुत्र है.दोनो पुत्र बाहर रहता है। घर में मृतिका पुत्र बधू एवं बेटी के साथ रहा करती थी। बीती रात घर के परोस में आयोजित शादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महिला निकली हुई थीं। रात्रि करीब दो बजे तक पड़ोस में कार्यक्रम में भाग लेने के वहां से अपने घर के लिए चली। लेकिन पता नहीं महिला घर पहुंच पाई या रास्ते में उन्हें किसी षड्यंत्र का शिकार होना पड़ा। घर के लोगों का कहना है कि घर परिजन बगल के कमरे में सोए हुए थे। रात के समय किसी को कुछ पता नही चला। सुबह जब रोज के तरह लोंग घर से कुछ ही दूर हट कर आम के बगीचे के तरफ गए तो खेत में सुनसान जगह महिला की शव को देख कर लोगो ने चौंक गया और स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना मृतिका के परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर शव की पहचान किए। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। परिजन ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आबस्यक कागजी प्रक्रिया करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि अभी घटना को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि महिला की हत्या को अंजाम देने से पूर्व उस के साथ क्या क्या अनहोनी हुई। हत्या कहीं अनियत्र कर शव खेत में फेंक दिया गया है। या महिला की हत्या के बाद हत्यारा जल्दबाजी में शव छोड़ कर भाग निकला। इन सभी बातों को लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्या हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस परताल जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण का खुलासा किया जा सकता है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सोप दीया जाएगा।




