Report-Sumit kumar
- पूरबसराय स्थित दिलीप बाबू धर्मशाला से निकला नामांकन जुलूस
- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा व सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री व विधायक हुए शामिल
- भारी संख्या में बाढ़ से लेकर मुंगेर विधानसभा क्षेत्र तक के समर्थक हुए शामिल
मुंगेर : एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज निर्वाची पदाधिकारी मुंगेर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व पूरबसराय स्थिति दिलीप बाबू धर्मशाला से नामांकन सह आशीर्वाद जुलूस निकल गया। इसमें बड़ी संख्या में लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। ललन सिंह के नामांकन जुलूस में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिंह, मंत्री विजय चौधरी, सुनील कुमार, मोकामा विधायक नीलम देवी, तारापुर विधायक राजीव कुमार सिंह, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार, बाढ़ विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, विधान पार्षद नीरज सिंह सहित कई अन्य विधायक व नेता शामिल हुए।
बिहार की सभी चालीसा सीट जीतना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अबकी बार 400 पर होगा। लालू प्रसाद यदि आज सड़क पर घूम रहे हैं तो इसके दोषी सिर्फ राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी से यह पूछना चाहिए की लाल यादव का आर्डिनेंस क्यों फाड़े थे।
सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
बिहार को प्रधानमंत्री जी की गारंटी पर विश्वास है। जिसने अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ाया, जिसने गुंडाराज स्थापित करने का संकल्प लिया है, उससे मुक्ति का यही सही समय है। हमलोग बिहार में सभी 40 सीट जीतने जा रहे हैं। इस बार लालू परिवार की बिहार से जमींदारी समाप्त हो जाएगी।
विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री
लालू परिवार पटना का सबसे बड़ा जमींदार
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों एक हो गए हैं तो बिहार में बोहनी पर आफत हो जाएगी। तड़पते रह जाओगे सीट नहीं मिलेगा। मुंगेर में लड़ाई कुछ भी नहीं है। तेजस्वी को हमने 17 महीने की नौकरी दी। एक बार 20 माह की नौकरी दिए थे गड़बड़ किया तो हटा दिए। एक बार फिर सुधरने का अवसर देकर 17 महीने की नौकरी दिए। लालू प्रसाद अपने बड़े भाई मंगरु यादव के परिवार को रेलवे में नौकरी दिए तो जमीन लिखवा लिए। नीतीश कुमार के शासन में मंगरु यादव की पुत्रवधू गुंजन यादव का कार्यपालक सहायक के रूप में नौकरी लग तो उसमें एक पैसा नहीं लगा। पटना में लालू यादव परिवार का 487 करोड़ का प्रापर्टी है।लाल यादव परिवार पटना का सबसे बड़ा जमींदार है।
नीरज सिंह, मुख्य प्रवक्ता जदयू सह विधान पार्षद,




