रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना पुलिस को बडी़ चुनौती देते हुए 3 लाख रुपए मूल्य के आभुषणों के साथ ही 3 लाख नगद कैश लूट लिया । 6 लाख की बडी़ लूट की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। नकाबपोश अपराधियों ने चाहरदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश किया और घर में बच्चों के साथ सो रही घर की महिलाओं को जेवरात और कैश देने को कहा। वही महिलाओं के पहने हुए नाक के बूटा और गले का चेन छीन लिया। फिर भी महिलाओं के द्वारा घर मे रखे हुए जेवरात एवं नगद राशि अपराधियों को नही दिया गया तो अपराधियों ने बांस के फट्ठें से जम कर पिटाई कर दिया और बंदूक दिखाकर जान से मारने की भय दिखाकर 3 लाख की जेवरात और 3 लाख नगद कैश लूट को अंजाम दे डाला।
मामला झंझारपुर प्रखंड अंतर्गत भैरवस्थान थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत वार्ड 13 सिमरवा टोला का है। जहां देर रात 11 बजे के आसपास उक्त लूटपाट की घटना को अपराधीयो ने अंजाम दिया है। घटना के तकरीबन एक घंटे बाद परिजनों के द्वारा पुलिस को घटना को लेकर जानकारी दिया गया। पुलिस की नम्बर बंद होने और पारित का मोबाइल अपराधियों द्वारा छीन लिए जाने के बाद स्थानीय लोगों के मोबाइल से जब संबंधित थाना पुलिस को फोन किया गया तो बार बार प्रयास के बाबजूद भी संम्पर्क नहीं हो पा रहा था। नही लगा। काफी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष का पर्सनल नम्बर मिला फिर फोन कर घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच परताल किया। जहां घर का समान बिखरा पड़ा था। घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी थी।इधर बेरहमी से पिटाई के बाद दर्द से कराह रही घायल महिला को लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जख्मी का इलाज जारी है। घायल के शरीर पर जगह जगह जख्म और काले निशान परा दिखाई दे है। अस्पताल में भर्ती बेसुध पडी़ शाहिदा खातून ने बताया है अपराधी ने उनके साथ जमकर पिटाई कर दिया है। इधर घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों के द्वारा पुलिस पर लगातार सवाल खडा़ किया जा रहा हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती गाडी़ घूमती तो डकैती जैसा वारदात नहीं हो पाता। वही बताते चलें कि शाहिदा खातून के पति सौउदी अरब में रहते हैं। उनके तीन लड़का और एक लड़की है। इस घटना को लेकर मुखिया साकिर ने बताया कि घटना के बाद परिजन डरे और सहमे हुए हैं और प्रशासन से इंसाफ का गुहार लगा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर दो बडी़ घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी और कैश के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
भैरवस्थान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है घटना को देखकर ये कहा जा सकता है कि डकैती की घटना नही है। ये चोरी है। वही अभी तक पिरीत के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।आवेदन मिलते ही कार्रवाई शुरू की जाएगी।




