रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार
नालंदा जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है,जहां नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के मकनपुर बेलदरिया गांव में खाना बनाने के दौरान जिंदा जलकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। दरअसल वृद्ध महिला चिंता देवी अपने घर में गैस चूल्हे पर खाना पका रही थी। खाना बनाने के दौरान रसोई गैस में रिसाव होने के कारण आग लग गई। जिसमें वृद्ध महिला चिंता देवी गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विथ महिला घर में अकेली रहती थी। उनके तीनों पुत्र काम को लेकर घर से बाहर रहते हैं। फिलहाल परिजनों के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है।
बाइट।कुसुमा देवी पुत्री
बाइट।दरोगी चौहान भतीजा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




