बाढ़ – मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी में 4 जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ – मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी में 4 जख़्मी!

बाढ़ थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके स्थित एक मोहल्ले मे रविवार की देर शाम दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की हुई इस घटना मे कई लोगो के जख्मी होने की सूचना है । दोनों पक्षो के जख्मी तीन लोगो को उपचार हेतु अनुमंडल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच जांच पड़ताल करने मे जुटी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष के लोग शांत हो गए है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम एक पक्ष के कुछ लोग खेल रहे थे। इसी बीच उसका बाल दूसरे पक्ष के घर मे चला गया। इसपर खेल रहे एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के घर मे पीछे से कूद गया । इसपर दूसरे पक्ष के लोगो ने अपना आपत्ति जाहीर किया । इस बीच दोनों पक्षो के बीच तीखी बहस हुई थी। हालांकि शनिवार को आसपास के लोगो के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन रविवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षो के लोग एक बार फिर आमने सामने हो गए। दोनों पक्षो के लोगो के बीच बहस शुरू हो गयी । देखते ही देखते दोनों पक्षो की तरफ से एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंका जाना शुरू कर दिया

Join us on:

Leave a Comment