चैत छठ पूजा मे अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चैती छठ महापर्व रविवार के तीसरे दिन व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. कैमूर जिला समेत लगभग सभी प्रखंडों के छठ घाटो नदी, तालाबो पर व्रत्तियों ने नेम निष्ठा और पुरे श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।मौके पर व्रती और उनके परिजन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. कल सुबह व्रतियों द्वारा सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा.

कैमूर मे व्रत्तियों ने रविवार के दिन भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य.

चैती छठ के तीसरे दिन रविवार को कैमूर जिले के कई प्रखंडों में नदी, तालाब के घाटों पर छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और अपने काया की मंगल कामना करते हुए अर्पित किया. आस्था और श्रद्धा का अटूट संगम छठ घाट में देखने को मिला. इस दौरान शहर भर के साथ छठ घाट में इस महापर्व के लोकगीत भक्तों के कानों में मिश्री घोल रहे थे. कमोबेश, शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी चैती छठ को लेकर भक्ति का नजारा खूब दिखा।

Join us on:

Leave a Comment