शांभवी चौधरी का जनसंपर्क जारी बोलीं -विकसित समस्तीपुर के लिए युवाओं का आना होगा आगे!

SHARE:

रिपोर्ट ..अरविन्द कुमार

ताजपुर प्रखण्ड में एनडीए प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क बोली विकसित समस्तीपुर के लिए युवाओं का आना होगा आगे

=} संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

=} ताजपुर में NDA कार्यालय का प्रदेश भाजपा सह प्रभारी श्री दीपक प्रकाश जी ने किया उद्घाटन

समस्तीपुर से ताजपुर जाने के क्रम में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती शाम्भवी जी ने कहा कि बाबासाहेब के विचार हमें सदैव कर्तव्य पथ पर गतिशील रहने की प्रेरणा देती है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और उसे हम सबको अपने अंदर आत्मसात करने की जरूरत है और युवाओं को देश के विकास के लिए आगे आने की जरूरत हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखण्ड का दौरा कर जनता-जनार्दन से मिलकर आशीर्वाद लिए। जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में रविवार को ताजपुर प्रखण्ड के बांधी पंचायत‚ आधारपुर‚ महावीर चौक भेरोखेडा‚ वाजितपुर‚ सिंघिया खुर्द गाँव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्रीमती शाम्भवी जी ने कहा कि इस बार समस्तीपुर के विकास के लिए वोट करना है मैं पढ़ी लिखी युवा उम्मीदवार मुझें यहां की जनता से जो प्यार और आर्शीवाद मिल रहा है उससे निश्चित तौर पर हम जीत की ओर अग्रसर हैं।

इससे पहले ताजपुर में NDA का चुनावी कार्यालय का प्रदेश भाजपा सह प्रभारी सह राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी ने उद्घाटन किया। यहां एनडीए प्रत्याशी श्रीमती शाम्भवी जी ने श्री दीपक प्रकाश जी का शाॉल भेंट कर और टोपी पहना कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने समस्तीपुर से एनडीए प्रत्याशी को 4 लाख से ज्यादा मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Join us on:

Leave a Comment