कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जीविका दीदियों द्वारा शनिवार को कैमूर जिले मोहनिया के लो विटीआर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदान के लिए लोगों से अपील किया गया। वहीं बीते दिनों कैमूर जिले में भगवानपुर प्रखंड के विकास मित्र द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर चौपाल आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि आगामी एक जून को सातवें चरण में लोकसभा का चुनाव सासाराम संसदीय और बक्सर संसदीय क्षेत्र में होने वाला है। सासाराम और बक्सर संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कैमूर जिला प्रशासन कैमूर जिले के सभी प्रखंडों मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसके तहत कैमूर जिला प्रशासन लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील कर रहा है। ताकि लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े। गौरतलब है कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कैमूर जिले में दिनांक 1 जून 2024 को मतदान र्निधारित है। पिछले विधानसभा आम निर्वाचन 2020 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के मुकाबले बेहतर मतदान प्रतिशत हेतु स्वीप कोषांग के नेतृत्व में संबंधित जीविका दीदियों, डीपीएम स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कर्मियों एवं अन्य कर्मियों के द्वारा कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।




