चोरी मामले का खुलासा, दो आरोपी चोरी की सामान के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

चोरी के समान सहित 2 गिरफ्तार।
सीवान- दरौली थाना क्षेत्र के नेतवार गांव में एक महिला के घर हुई चोरी मामले में डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने बड़ा खुलासा किया है.उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो चोर को गिरफ्तार कर चोरी का समान को बरामद किया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में चोरी कांड का खुलासा करते हुए बताया की दरौली थाना क्षेत्र के नेतवार गांव में नौ अप्रैल को जोहर खातून ने दरौली थाना में एक नामजद अभियुक्त के द्वारा घर में चोरी करने को लेकर आवेदन दी थी. . मैरवा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.टीम में पु .अ .नि . रौशन कुमार, स.अ.नि. अजितेश कुमार, स.अ.नि विद्यासागर साह, तकनीकी शाखा के सिपाही प्रवीण कुमार के द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त जुल्फेकार अंसारी के पुत्र नौशाद आलम को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया.गिरफ्तार नौशाद आलम ने बताया कि चोरी की घटना अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिए थे.पुलिस टीम ने सभी घर पर छापेमारी किया. जहा छापेमारी के दौरान दरौली के कर्णपूरा गांव के धर्मनाथ सिंह के पुत्र आयुष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके घरों से भी चोरी का सामान बरामद किया गया. बाकी बचे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस टीम छापेमारी में जुटी हुई है।
बाइट अजीत प्रताप सिंह एसडीपीओ

Join us on:

Leave a Comment