रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता जी की जीत तय करने के लिए आज बडहिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया। खुटहा पूर्वी पंचायत, खुटहा पश्चिमी पंचायत, आदर्श लक्ष्मीपुर पंचायत सहित कल्याणपुर,लालदियारा, मालपुर,करारी पिपरिया आदि गांवों कुमारी अनिता जी के पक्ष में वोट करवाने तथा आगामी 23 अप्रैल को नामांकन में जाने का न्योता दिया गया। क्षेत्र में दौरा का कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो की अगुवाई में किया गया। जिसमें राजद के जिला महासचिव एसपी सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश यादव, मुरारी कुमार, सुभाष कुमार, शंकर पासवान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।




